पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शहरकोल स्थित जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन पूरे उल्लास के साथ किया गया। समारोह का उद्घाटन समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम भगत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम भगत, सचिव राजेश जायसवाल, महिला समिति की सचिव दीपमाला जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। समाज के अध्यक्ष प्रेम भगत ने कहा कि जायसवाल समाज प्रत्येक वर्ष समाज को एकजुट करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। समाज की महिलाएं पूरे एक जुटता के साथ सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाती आ रही है इसके अलावा समाज के सभी सदस्य समाज को आगे बढ़ाने में निरंतर अपना योगदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ...