चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 कुम्भा टोली में रविवार को रविदास समाज के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संत गुरु रविदास बाबा के रचित्र ग्रंथ और उनके चित्रपट में फूल माला से सुशोभित कर विधि विधान द्वारा समाज के महंत बाबा निर्मल राम द्वारा पुष्प अर्पित कर रविदास जी को याद किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसमें समाज के लोग के साथ विभिन्न राजनीतिक दल के नेता आदि शामिल हुए। मौके पर बाबा निर्मल राम महंत साबह ने कहा कि जब पूरे देश में छुआ-छूत जात-पात उंच नीच भेद भाव जहर फैला हुआ था। उस समय भक्त गुरु रविदास बाबा ने मानव कल्याण हेतु जन्में तथा अपनी ज्ञान और भक्ति से लोगों को संदेश में कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास अपनी ज्ञान की आमृतवाणी औ...