पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड के लोगों ने मंगलवार को श्रद्धा के साथ चौरचन(चौठचंद्र) पर्व मनाया। इस मौके पर लोगों ने भगवान गणेश और चंद्रदेव की विधि विधान के साथ पूजा किया। पूजन के दौरान व्रति महिलाओं ने भगवान को अर्घ्य देकर उनकी सच्चे मन से आराधना की। मंत्रोच्चार के साथ दर्शन चौठ तिथि के चंद्रदेव का दर्शन कर उज्जवल जीवन की कामना की। इस पर्व में समाज के लोगों ने घर-परिवार समेत हिस्सा लिया। हाथ में फल-फूल, दही, केला, खीरा आदि लेकर भगवान का दर्शन किया। पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस संबंध में पंडित महेंद्र ठाकुर ने बताया कि मिथिलांचल में चौठचंद्र महापर्व धूमधाम से मनायी जाती है। इस दिन समाज के लोग इस पर्व में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल होकर पर्व में भाग लेते हैं। अच्छे और उज्जवल जीवन के लिए यह पर्व किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.