बिजनौर, नवम्बर 14 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने भैया बहनों को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत के हित में किए गए कार्यों से अवगत कराया। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चों के साथ घुल मिल कर रहने तथा उनके साथ खेलने कारण से बच्चों ने उन्हें चाचा नेहरू कहना शुरू कर दिया था। इसी के चलते उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुणाल, सांची चौहान, पावनी गुप्ता, प्रिंस पाल सिंह, संस्कारिता तथा सौम्या सहित अन्य भैया बहनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन संबंधी अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। उन्होंने देश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.