एटा, जनवरी 1 -- एटा। नए साल 2026 का स्वागत बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ किया हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। युवाओं ने जहां दोस्तों के साथ पार्टियों में जमकर मस्ती की, वहीं परिवारों ने मंदिरों में मत्था टेककर नव वर्ष मंगलमय होने की कामना की। सरकारी दफ्तरों में भी दिनभर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। नववर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। प्राचीन कैलाश मंदिर, काली मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, छोटी-बड़ी हनुमान गढ़ी के अलावा छोटे बड़े सभी देवालय, शिवालयों में भक्तों ने नव वर्ष में विशेष पूजा-अर्चना की। लोगों ने भगवान से नया वर्ष सुख-समृद्धि और आरोग्य से भरे रहने प्रार्थना की। घरों में भी हवन-पूजन के साथ नए साल की शुरुआत की गई। ...