मेरठ, दिसम्बर 16 -- मुंडाली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मऊखास गांव स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव हर्षोंल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक व रंगारंग का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यातिथि चेयरमैन ऑफ आईएमटी ग्रुप और हेड ऑफ संस्कार भारती आरएसएस मयंक अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर, अमित फौजी, रविन्द्र प्रधान, शिव चरण पुंडीर, उर्मिला पुंडीर, स्कूल चेयरमैन राम रतन तोमर, प्रधानाचार्य तरुण तोमर व डा. कनुप्रिया ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने भारतीय संस्कृति, देश के वीर जवानों, नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चों ने जंगल बुक, पंजाबी नृत्य, भरतनाट्यम आदि प्रस्तुतियां दीं। इस मौके स्कूल चेयरमैन राम रतन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.