नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामें से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शुक्रवार को ही मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। हर्षित राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे। नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट भी 10.60 का है। वह हालांकि वि...