उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। माउंट लिट्रा जी स्कूल में छात्रों के विदाई समारोह को सायोनारा-2026 का आयोजन हुआ। पहले 12 वीं के छात्र-छात्राओं के माथे पर शुभता का प्रतीक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 11 वीं कक्षा के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने रैंप-वॉक, नृत्य आदि प्रस्तुत का अपने मन के भावों को प्रदर्शित किया। छात्र-छात्राओं ने अनेक खेलों का आनंद भी लिया। बच्चों को उनके द्वारा किए गए कार्यों और प्रस्तुतियों का एक वीडियो भी दिखाया गया। हर्षित सिंह को मिस्टर एमएलजेडएस व निहारिका वर्मा को मिस एसएलजेडएस घोषित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ज्वांइट सिक्रेट्ररी कुमार अक्षय, प्रधानाचार्य दीपमाला सिंह रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.