संभल, मार्च 17 -- प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया रविवार को संभल पहुंची। यहां उनका विहिप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्तिकेय महादेव मंदिर के दर्शन किए और सनातनी भाई-बहनों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के अनुभव साझा किए और सनातन धर्म को लेकर अपनी बातें रखीं। हर्षा रिछारिया ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ उनके जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ। वहां उन्हें धर्मशास्त्रों को जानने और सनातन धर्म की गहराइयों को समझने का अवसर मिला। सनातन धर्म शांति और प्रेम का संदेश देता है, लेकिन कुछ लोग इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सनातन धर्म में स्वागत फूल बरसाकर किया जाता है, लेकिन जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं, वे अपनी संस्कृति और परवरिश का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने सनातन पर होने वाले हमलों की निंदा की और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.