लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस साल मौनी अमावस्या रविवार को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि माघ आमवस्या शनिवार की मध्य रात्रि 12:03 बजे से शुरू होकर 18 जनवरी की देर रात 01:21 बजे तक रहेगी। मौनी अमावस्या पर हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहे हैं। साथ ही शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन पूर्वाअषाढा नक्षत्र, चंद्रमा धनु राशि में और चार ग्रह सूर्य बुध शुक्र मंगल मकर राशि में संयोग बना रहे हैं। अर्धोदय योग भी बनेगा। स्कंदपुराण में इस अर्धोदय योग को बहुत पुण्यदायी बताया गया है। इसमें स्नान दान आदि पुण्य कार्य करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। इस दिन की गई पूजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.