मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरूरपुर। हर्रा के बाहरी छोर पर सरधना-बिनौली रोड पर सड़क किनारे पशुओं के लिए बियर का सत्तू बेचने की अवैध मंडी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आरोप है कि अवैध मंडी में मंगलवार को मामूली बात को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे लगी अवैध मंडी को हटवाने की मांग भी की गई है। पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। सड़क किनारे बैठे सत्तू विक्रेताओं पर ट्रैक्टर से धूल उड़ गई, जिस पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हर्रा निवासी शाहरुख, दिलशाद, परवेज, सबील, मुजीब, कल्लू, आमिर व आसिफ का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.