कौशाम्बी, फरवरी 20 -- संदीपनघाट थानाक्षेत्र के पिपरहटा आलमचंद्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। आरोप लगाया है कि बटवारे को लेकर हुए विवाद में हर्रायपुर चौकी पुलिस द्वारा उसके पति व बेटे को मारपीटकर बंद कर दिया गया और दबाव बनाकर जबरन सुलह करा दिया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पिपरहटा आलमचंद्र निवासी मनीषा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने दिये गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका विपक्षी आशा देवी पत्नी राजेंद्र से बंटवारे का विवाद 17 फरवरी को हुआ था। मामले में हर्रायपुर चौकी के दरोगा विपिन कुमार व ओम बाजपेई ने उसके पति व बेटे को बुलाया। चौकी पहुंचने पर दोनो को मारपीटकर बंद कर दिया गया। इसके बाद विपक्षियों के दबाव में आकर मामले में जबरन सुलह करा दिया गया। मामले की शिकायत करते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.