फतेहपुर, जनवरी 12 -- बहुआ। प्राइवेट क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत के बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शव थाना लेकर पहुंच गए। जहां डॉक्टर के द्वारा गलत इलाज और दवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल निवासी नीरज गुप्ता चाट बताशा का ठेला लगा जीवकोपार्जन चलाता था। हर्निया की बीमारी से परेशान रहता था। प्राइवेट क्लिनिक में अपरेशन के बाद बिगड़ती हालत पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिया। जिसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि हर्निया का ऑपरेशन 25 दिसंबर को बनारसी गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया। जहां ऑपरेशन के बाद इलाज चला, इसी दौरान डॉक्टर द्वारा एस्पा...