लखनऊ, फरवरी 9 -- फोटो सरोजनीनगर, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर हरौनी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। सेतु निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अब यह तय समय सीमा पर पूरा होता नहीं दिख रहा है। जिस पुल को दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होना था, उसकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब मार्च 2026 की समय सीमा भी मुश्किल नजर आ रही है। इससे रोजाना लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण के कारण हरौनी रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से बंद है। इसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के कारण पूरे कस्बे में धूल-मिट्टी का अंबार लगा है। इससे न केवल राहगीर परेशान हैं, बल्कि स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.