लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर हरौनी में रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का स्पैन गर्डर रखने का काम इसी सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम ने रेलवे से सात दिन के लिए दो शिफ्टों में दो-दो घंटे का ब्लाक मांगा है। ब्रिज का ढांचा तैयार किया जा चुका है। मार्च 2026 में पुल को पूरा करने का लक्ष्य है। सेतु निगम के अनुसार उत्तर रेलवे से इसी सप्ताह ब्लाक मिलने की उम्मीद है। ब्लाक मिलते ही रेलवे क्रासिंग के ऊपर 63.40 मीटर लंबा स्पैन गर्डर रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सात दिन के लिए दो शिफ्टों में दो-दो घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। पहले शिफ्ट के ब्लाक में स्पैन गर्डर को रखने का काम किया जाएगा। दूसरे शिफ्ट के ब्लाक में रखे गए गर्डर की तकनीकि जांच की जाएगी। सात दिनों में इस काम को पूरा कर...