पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में बिलसंडा ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल हरैया की तीन छात्राओं और चार छात्रों का राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन हो गया है। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर जनपद गौरवान्वित है। जूनियर हाईस्कूल हरैया के बच्चे हर वर्ष राज्य स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष पहले जनपद फिर मंडल स्तर पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजयी दर्ज की। शनिवार को मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता बदायूं में राजकीय कन्या इंटर कालेज में संपन्न हुई, जिसमें मंडल भर की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 आयु वर्ग में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर परिषदीय स्कूल के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने अपना लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.