पीलीभीत, जनवरी 2 -- बिलसंडा। हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन के साथ ही नववर्ष पर नगर स्थित श्रीनिवास कुंज आश्रम में तमाम धार्मिक आयोजन शुरू हो गये। 24 घंटों तक चलने वाले संकीर्तन पाठ में नगर से बड़ी संख्या में आस्थावान लोगों पहुंचकर हिस्सा लिया। एक ओर संकीर्तन पाठ तो दूसरी ओर रामायण पाठ के बीच स्वामी जी का आशीष पाने को आतुर श्रद्धालुओं में बड़े बुजुर्गों के साथ.साथ नवयुवकों की टोलियां भी खासी आगे रहीं। सुबह तीन बजे आश्रम से निकली प्रभातफेरी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने यहां पहुंचकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों में हिस्सेदारी लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रसाद स्वरूप रसगुल्लों के वितरण किया गया। स्वामीजी द्वारा नये साल के अबसर पर लोगों को मिलजुल कर रहने तथा दीन दुखियों की सेवा करने समेत मानवता व ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.