बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा में खोरमपुर गांव में शनिवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या एक, खोरमपुर गांव में अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से गांव गूंज उठा। इससे पहले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ निकाली गयी यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। फतुहा के त्रिवेणी घाट पर जल भरने के बाद यात्रा दनियावां, लोहंडा, खाखी चौक, काली स्थान, वरुण तल, सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़ होते हुए खोरमपुर गांव पहुंची। देवी स्थान में पूजा-अर्चना के साथ कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पुलेन्द्र चौधरी, रवि चौधरी, सुभाष पासवान, शशि यादव, संतोष कुमार, शिशुपाल कुमार, अखिलेश यादव, बबलू यादव, धर्मराज कुमार, दयानंद पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.