बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- हरे राम रहे कृष्ण... के जयघोष से गूंजा शिवपुरी मोहल्ला शुरू हुआ एक दिवसीय अखंड कीर्तन भंडारा के साथ होगा समापन फोटो : अखंड शिवपुरी : बिहारशरीफ शिवपुरी मोहल्ला में रविवार को अखंड कीर्तन में हरे राम रहे कृष्ण... का जाप करते भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरे राम रहे कृष्ण... के जयघोष से शिवपुरी मोहल्ला गुंजायमान हुआ। इसके साथ ही रविवार को एक दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसमें आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों भक्त शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद व उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उर्फ करू ने बताया कि यह अखंड कीर्तन हर वर्ष नियमित रूप से हो रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम है। अखंड कीर्तन का भंडारा के साथ समापन किया जाएग...