बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के मेदनी बिगहा गांव के भगवती स्थान प्रांगण में ग्रामवासियों के सहयोग से 24 घंटे के भव्य अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इसमें लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। तेल्हाड़ा पंचायत के उप मुखिया मनोज यादव ने बताया कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गांव गूंज उठा। विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कीर्तन का शुभारंभ किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसको सफल बनाने में सकलदीप प्रसाद, दयानंद प्रसाद, मंटू कुमार, विजय प्रसाद समेत पूरे गाँव के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.