बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- हरे राम, हरे कृष्ण की ध्वनि से गुंजायमान हुआ नूरसराय फोटो: 17 नूरसराय 02: नूरसराय के देवी स्थान में सोमवार को अखंड कीर्तन गाते श्रद्धालु। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के हिलसा रोड स्थित बड़ी देवी स्थान परिसर में सोमवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत पुरोहित श्रवण पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की। महिलाएं और पुरुष ढोलक, हारमोनियम, झाल और करताल बजाकर, हरे राम, हरे कृष्ण का संकीर्तन कर रहे थे। आसपास के कई मोहल्लों और गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भक्ति समारोह में शामिल हुए। कीर्तन के दौरान पूरा नूरसराय बाजार भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो गया। पुरोहित श्रवण पांडेय ने बताया कि हरे शब्द ईश्वर की दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक है। "कृष्ण" सर्व आकर्षक हैं, और "राम" सभी सुखों के भंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.