नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीडीए ने बांसेरा पार्क में शनिवार से तीन दिवसीय डीडीए ग्रीन एक्सपो 2026 का आयोजन शुरू हो गया। इस पहले ग्रीन एक्सपो का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया। एक्सपो की थीम 'बियॉन्ड ग्रोथ: रीइमेजिनिंग अर्बन फ्यूचर्स' है। इस दौरान उन्होंने राजधानी में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए डीडीए का ग्रींस लोगो और ग्रींस ईयर बुक 2026 का भी अनावरण किया। उप-राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली की हवा साफ होगी और शहर अपनी हरियाली के लिए पहचाना जाएगा। यह एक्सपो दिल्ली के लिए एक हरित, स्वस्थ और ज्यादा उम्मीद भरे भविष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दिल्ली के उन लोगों का सम्मान करता है, जो अपने घरों के बाहर छोटे-छोटे हरे-भरे मैदानों की देखभाल करते हैं। वे हमारी पर्यावरण यात्रा के रोजान...