उन्नाव, जनवरी 30 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मेला आलम शाह गांव के पास कच्चे मार्ग किनारे खड़े नीम के हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़कटे काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मोटर चलित आरी से कटान कर लकड़ी मौके से हटा दी गई है। क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का कटान लगातार जारी है, लेकिन वन विभाग आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों में विभागीय निष्क्रियता को लेकर नाराज़गी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...