आगरा, दिसम्बर 13 -- थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत निजी भूमि पर अवैध रूप से हरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। जांच में वन विभाग की टीम को मौके से पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। वन विभाग ने जावेद खान निवासी नाला मोती कटरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वन विभाग की टीम ने बताया कि 25 नवंबर को पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई हरे-भरे वृक्ष काट दिए गए और उनकी लकड़ी मौके से गायब थी। स्थल पर जाइलोफ्लोरा प्रजाति के 45 सेमी, 36 सेमी, 44 सेमी, 33 सेमी और 30 सेमी गोलाई के ठूंठ मिले। इसके अलावा 42 सेमी और 40 सेमी गोलाई के नीम के वृक्षों को काटने के उद्देश्य से गड्ढे खोदे गए थे। टीम के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि यह कृत्य जावेद खान निवासी नाला मोती कटरा द्वारा कराया ग...