मैनपुरी, सितम्बर 1 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम औडेन्य मंडल में दबंगों ने हरे पेड़ों को काट लिया। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में दन्नाहार पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता एसपी के पास पहुंच गई। सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर वन विभाग इस मामले की जांच में जुटा है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम औडेन्य मंडल निवासी रितू पत्नी राजेश चौहान ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव में उनकी जमीन है। इस जमीन पर 30 वर्ष पूर्व उनके स्वसुर ने नीम, शीशम, सागौन सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए थे, जो अब पेड़ बन गए थे। रविवार की सुबह गांव का ही निवासी शिवम पुत्र अन्नू, अन्नू पुत्र चंद्रपाल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.