सहारनपुर, फरवरी 24 -- युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर हरे पेड़ों को काटने पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि वार्ड संख्या 48 आवास विकास में निर्माणाधीन सड़क के दोनों और खड़े वृक्षों के संदर्भ में पूर्व में एक प्रार्थना पेड़ों को ना काटने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि नगर निगम ने पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग की कि पेड़ों की कटाई को रोका जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...