गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सीडीओ ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की कम पाये जाने पर रोष व्यक्त किया। जिले के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आगामी तीन दिवस में गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की संख्या के आधार चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिया। जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साध...