महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चिऊरहा स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने हरे चारे के वैकल्पिक व्यवस्था के साथ गोवंशों के लिए खुले बाड़े का इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से गोशाला में पशुओं की संख्या और भूसा-चारा के इंतजाम के बारे में पूछा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में कुल 106 गोवंश हैं। इनमें 77 नंदी और 29 गाय हैं। गोशाला में गोवंश के लिए लगभग 80 कुंतल भूसा, 20 कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 1.5 कुंतल गुड़, 08 कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलो नमक भंडारित है। हरा चरा न होने के विषय में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जई की बुआई की गई है, जिससे हरा चारा एक सप्ताह में प्राप्त होने लगेगा। जिलाधिकारी ने तब तक हरे चारे की वैकल्पिक व्यवस्था का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.