चम्पावत, दिसम्बर 16 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र स्थित हरेश्वर महादेव मंदिर का जल्द सौंदर्यीकरण होगा। स्वामी लक्ष्मण गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर का विकास करने का निर्णय लिया। मुख्य रूप से व्यास पीठ की स्थापना, रसोई, हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण और बेताल बाबा मंदिर में सुरक्षा दीवार निर्माण का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, मोहन पांडेय, जगदीश उप्रेती, कमल बोहरा, महेंद्र बोहरा, हयात सिंह, विक्रम सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, ईश्वर सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, संजय पांडेय ओर नवीन जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...