बिजनौर, नवम्बर 17 -- गांव हरेवली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य भारत एकता पद यात्रा निकाली गई। कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख और विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। पद यात्रा का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। रविवार को गांव के मुख्य बाजार से निकली भारत एकता पदयात्रा से पूर्व एक सभा को सम्बोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया तथा एकता, भाईचारे और विकास के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। पद यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत, जयवीर पंचवाल, कुंवर संजय गहलौत, दिनेश सैनी, मंडल अध्यक्ष भीम सिंह सैनी, विजय सिंह चौहान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह, विनय कुमार, सह...