रिषिकेष, जुलाई 15 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न संस्थाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता की जानकारियां दी। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में हरेला पर्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स के प्रमुख निजी सचिव विनीत कुमार ने कहा कि प्रकृति ने हमको बहुत कुछ दिया है। हमें भी उसके कर्ज को उतारने के लिए पौधारोपण करना चाहिए और उनका आजीवन ध्यान रखना चाहिए। इस संदेश को आगे लोगों तक भी बढ़ना चाहिए। बिना पेड़ पौधों के जीवन संभव नहीं है। आधुनिकता की दौड़ में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है। जिससे पर्यावरण में असंतुलन फैल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में पौधे लगाकर ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। इस दौरान एम्स कर्मचारियों ने हरेला पर्व पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.