चम्पावत, जनवरी 14 -- हरेला क्लब के दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले आगाज हो गया है। शुभारंभ मौके पर मां शारदा की पूजा अर्चना कर नगर में छोलिया नृत्य के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। गांधी मैदान में हरेला क्लब के दो दिनी उत्तरायणी कौतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि एबीसी आल्मा मेटर के प्रबंधक मदन सिंह महर ने फीता और दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। धर्मानंद पांडेय की अध्यक्षता और डॉ. जेबी चंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, देवी दत्त भट्ट, दीनदयाल धामी, डॉ. बीके जोशी, भुवन जोशी, अमित जोशी, हेमा वर्मा, रीता कलखुड़िया, विद्या जुकरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.