सीवान, फरवरी 17 -- सिसवन। प्रखंड की नयागांव पंचायत के नवादा मठ परिसर में 72 घंटे का अखंड हरेराम संकीर्तन व संत समागम सोमवार से शुरू होगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मठ के महंत हरेश्वर गिरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 17 फरवरी को सुबह 10 बजे संत महात्माओं के आगमन से होगी। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ 72 घंटे का अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से कई संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.