लखनऊ, अगस्त 25 -- उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का दो दिवसीय 42वें अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान कराया गया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के न्यायिक सेवा संघ के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इसमें वाराणसी के परिवारिक न्यायालय के प्रधान हरेंद्र बहादुर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए भारी मतों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर गुणेन्द्र प्रकाश को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपर जिला जज रेखा अग्निहोत्री को 154 मतों से पराजित किया। हरेन्द्र बहादुर सिंह को 531 मत मिले जबकि रेखा अग्निहोत्री को 377 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.