मधेपुरा, अप्रैल 13 -- सिंहेश्वर। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंडल उर्फ हरेन्द्र मंडल को दूसरी बार प्रखंड 20 सूत्री कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड की 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 15 सदस्य बनाए गए हैं। इस मनोनयन पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा, रमेश कुमार यादव उर्फ फौजी साहब, प्रभाष मल्लिक, अशोक साह, शंभू मंडल, भूपेन्द्र गुप्ता, ऊषा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता ने खुशी जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...