बुलंदशहर, जून 21 -- क्षेत्र के नव दुर्गा कालोनी में हरेंद्र सिंह योग के जरिए लोगों की काया को निरोगी कर रहे हैं। उनके द्वारा योग कराने के प्रयासों से करीब 100 लोगों की काया निरोगी हुई है। जिसके चलते उनकी सराहना की जा रही है। नव दुर्गा शक्ति मंदिर कालोनी निवासी हरेंद्र सिंह घर के पास में श्रीजी वेलनेस हैल्थ क्लब संस्था की ओर से योग कराते हैं। वह बताते हैं कि उनके पास प्रत्येक वर्ग और उम्र के लोग योग करने के लिए आते हैं। विभिन्न प्रकार के योग के जरिए उन्होंने लोगों को डिप्रेशन, माइग्रेन, बीपी, शुगर, साइटिका, बैक पैन आदि परेशानियों से निजात दिलाई है। पिछले कई वर्षों में उनके पास करीब 500 से अधिक लोगों ने योग सीखा है। जिसके फलस्वरूप करीब 100 से अधिक लोगों को रोगों से निजात मिली है। वह अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.