लातेहार, अक्टूबर 13 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में नवम कक्षा के छात्र हरेंद्र कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन और क्षेत्रीय स्तर पर पदक जीतने की उपलब्धि पर उन्हें और उनकी माता को विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि भैया हरेंद्र ने पूर्व में प्रांत स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद पूर्णिया (बिहार) में आयोजित उत्तर पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया था। भैया हरेंद्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों तथा विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.