गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- - ट्राइडेंट स्टेडियम में जेके ओपन व्हाइट बॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गाजियाबाद, संवाददाता। ट्राइडेंट क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को जेके ओपन व्हाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। हरी सिंह क्रिकेट अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच मैच हुआ जिसमें हरी सिंह अकादमी ने आठ विकेट से जीत हासिल की और टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर हरी सिंह अकादमी ने गेंदबाजी चुनी। नेहरू युवा केंद्र ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 287 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। राघव शर्मा ने 85 और प्रियांश चौधरी ने 54 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से शौर्य प्रताप सिंह ने तीन और माधव ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हरी सिंह क्रिकेट अकादमी ने 33.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। राघव चोपड़ा ने 161 रन और आदित्य शि...