सिमडेगा, नवम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पिछले एक पखवाड़े में हरी सब्‍जी के दामों में भारी उछाल आया है। सब्जियों की उंची कीमत होने के कारण गरीबों की थाली से हरी सब्‍जी गायब हो रही है। वहीं किचन का जायका भी बिगड़ रहा है। पिछले एक पखवाड़े में टमाटर 80 रुपए, फुलगोभी 80 रुपए, खिरा 60 रुपए, प्‍याज 60 रुपए, गाजर 100 रुपए, कद्दु 30 रुपए, पत्‍ता गोभी 70, शिमला मिर्च 80 रुपए किलो, फरसबीन 60 रुपए किलो, बोदी 60 रुपए किलो, करैला 60 रुपए, मटर 200, आलू नया 60, आलू पुराना 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। शहर के सब्जी बाजार में इन दिनों सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच इसी अंदाज में मोल भाव हो रहा है। सब्जियों की उंची कीमत को ध्यान में रखते हुए दुकानदार भी ग्राहकों को पाव भर की कीमत बता रहें है। क्‍या कहते हैं सब्‍जी विक्रेता सब्‍जी विक्रेताओं...