कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जेल में बंदियों को अपराधी मनोवृत्ति से दूर करके रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए बंदियों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इसके तहत जेल परिसर में बंदी हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। जो हाथ कभी अपराध के लिए उठते थे। वह अब जेल में रहकर कई प्रकार की हरी सब्जियां उगाकर मजदूरी भी पा रहे हैं। जेल में उगाई गई हरी सब्जियों को भोजन में परोसे जाने से इनका स्वाद यहां निरुद्ध सभी बंदियों को भी मिल रहा है। वहीं स्वावलंबन की पाठशाला में बंदियों के बेहतर प्रदर्शन से जेल को प्रदेश स्तर पर दूसरी बार पुरस्कार भी मिला। माती जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से शुरू की गई पहल के तहत खेतीबाड़ी करने वाले बंदियों को सब्जी उत्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.