नई दिल्ली, फरवरी 10 -- सर्दियों के मौसम में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिनका स्वाद गर्मियों में चखने को नहीं मिलता है। लेकिन परिवार में सबकी पसंदीदा होने की वजह से घर की महिलाएं सीजन खत्म होने से पहले ही उन्हें साल भर के लिए स्टोर करके रख लेती हैं। ताकि इनका स्वाद और पोषक तत्व आपको पूरे साल मिल सके। ऐसी ही सब्जियों में हरी मटर का नाम भी शामिल है। गर्मियों में मटर खाने के शौकीन लोग अकसर फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं, जो महंगी होने के साथ फ्रेश मटर वाला स्वाद भी नहीं देती है। ऐसे में आप भी अगर गर्मियों के लिए 5 से 10 किलो मटर पहले से ही स्टोर करके रखना चाहती हैं तो भूलकर भी ये 5 गलतियां ना करें। इन गलतियों की वजह से आपकी स्टोर की हुई मटर दो से तीन दिन में ही सड़कर खराब हो सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी 5 गलतियां हैं, जो मटर स्टोर करते समय करन...