उरई, दिसम्बर 18 -- जालौन। हरी मटर के व्यापारियों द्वारा हरी मटर की बोली शाम तीन बजे होने के निर्णय को लेकर किसान मंडी परिसर में एकत्रित हुए और विरोध करते हुए सुबह बोली लगवाने की मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे सदर विधायक को ज्ञान सौंपा जिसमें सदर विधायक ने सुबह बोली लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन पूर्व हरी मटर के व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया था कि हरी मटर की बोली नगर में कोंच मंडी के हिसाब से तय की जाती है। ऐसे में नगर की मंडी में ही हरी मटर की बोली लगाई जाएगी और यह बोली शाम तीन बजे लगाई जाएगी। इसको लेकर किसानों में रोष था। गुरूवार को शाम के समय होने वाली बोली के विरोध में किसान एकत्रित हुए। किसान सौरभ सेंगर, बृजेंद्र सेंगर, कैलाश बाबू, अरविंद, ललित पाल आदि कहा कि शाम के समय मटर की तुड़ाई शुरू हो जाती है। ऐसे में किसान म...