भभुआ, फरवरी 4 -- खेतों में लहलहा रही रबी फसल को देखकर कैमूर के किसानों के खिल रहे चेहरे विलंब से बुआई के बाद भी इस साल अच्छी है गेहूं, दलहन, तेलहन की फसल ग्राफिक्स 1. 04 लाख हे. में किसानों ने की है गेहूं की बुआई 20 हजार हेक्टेयर में हुई है दलहन-तेलहन की खेती (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर की धरती प्राकृतिक शृंगार हरी व पीली चादर से ढंक गई है। कठिन परिश्रम व लागत के बाद खेतों में लहलहा रही रबी की फसल को देख किसानों के चेहरे पर खुशी के भाव झलक रहे हैं। मौसम की बेरूखी के कारण विलंब से बुआई के बाद भी जिले में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसो आदि की फसल अच्छी लगी है। जिले के कुछ किसान दूसरी तो कुछ तीसरी बार गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं। खेती की बदौलत बेटा-बेटी की पढ़ाई, भोजन के प्रबंध व घर के अन्य विकास कार्यों के लिए मन में सपना संजोए ...