सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व पोषण योजना के अंतर्गत जिले के 25 चयनित किसानों को कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम 21 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कृषि कार्यालय, आत्मा के तत्वावधान में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, दलहन उत्पादन की आधुनिक पद्धतियों व वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर भेजा गया है। डीसी कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को नई तकनीक सीखने, उन्नत बीज व आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इससे जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.