दुमका, अप्रैल 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। कुपोषण मुक्त झारखंड अभियान को लेकर गुरुवार को पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जरमुंडी मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर सीडीपीओ ऋतु कुमारी ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विभिन्न गांवों में ग्रामीण स्त्री पुरूषों को स्वच्छ पौष्टिक खान पान और स्वस्थ रहने हेतु जागरूक करेगा। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय से रवाना होने के बाद पोषण रथ जरमुंडी मिर्धा टोला में टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचा। जहां महिला पर्यवेक्षिका निहारिका मलिक एवं जुली कुमारी ने सभी धात्री, गर्भवती एवं अन्य ग्रामीण स्त्री पुरुषों को पोषण से संबंधित खान-पान और पौस्टिक आहार की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका निहारिका मल्लिक ने उपस्थित ग्रामीण स्त्री पुरुषों को पोषण से संबंधित पांच सूत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.