दुमका, नवम्बर 22 -- रामगढ़। प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत उपलब्ध कराए गए एमएमयू एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर शुक्रवार को स्थानीय विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया। एमएमयू एम्बुलेंस हंस फाउंडेशन रांची के द्वारा संचालित की जाएगी I एम्बुलेंस प्रत्येक पहाड़िया के निवास गांव में जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्य्क्ष सुधीर मंडल, प्रखंड प्रमुख सह झामुमो अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम प्रसाद, झामुमो सचिव नन्द लाल राउत, कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, रिंकु मंडल, नंदलाल मंडल, राजेश भगत, मदन मंडल, योगेंद्र प्रसाद साह, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं दर्जनों झामुमो कार्यकर्त...