कटिहार, जुलाई 30 -- सालमारी, एक संवाददाता हरीहरपुर गांव में प्रसिद्ध सुफी, पीर ए तरीकत, हज़रत शम्स हेलाल अली का सालाना उर्स मंगलवार के शाम में संपन्न हुआ। उर्स कमेटी के मौलाना मेराज आलम ने कहा की इस मौके सेंकड़ों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजिर होकर फैज प्राप्त करते हैं। खानकाह रहमानपुर के सैयद नावेद लतीफी, मौलाना मेराज आलम उर्स के मौके पर कुल शरीफ, फातेहा खानी, चादरपोशी में शरीक होकर अमन शांति के लिए दुआ किये। इस अवसर पर अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया। कमेटी सदस्यों ने बताया की पीर साहब के मानने वाले दूर दराज तक फैले हैं। यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं। उस की मुराद पूरी होती है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर चादर पोसी, कुल शरीफ, फातेहा खानी का आयोजन हुआ। दोपहर में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गय। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.