हल्द्वानी, फरवरी 19 -- लालकुआं, संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के वार्ड नंबर एक में स्थित कार्यालय का उद्धघाटन किया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने काफिले के साथ यहां वार्ड नंबर एक में स्थित नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री सईद सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, खजान पांडे, गिरधर बम, हरेन्द्र क्वीरा, सूरज राय, बीना जोशी, खीमानंद दुम्का, विनय रजवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...