लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- बेलिहान निवासी हरीशचंद्र की मौत के मामले में फूलबेहड़ पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फूलबेहड़ क्षेत्र के बेलिहान गांव निवासी हरीशचन्द्र ने अपने बड़े भाई रामानंद से 12 वर्ष पहले दो बीघा जमीन खरीदी थी। उसके बाद से भाभी प्रेमा ,भतीजा रंजीत ,सर्वजीत से रंजिश चल रही थी। 21 दिसंबर की शाम को हरिश्चंद्र सरसों में राख डालने गए थे। उसी समय विपक्षियों से कहासुनी होने लगी और भजीजे ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर हरीशचन्द्र पर ताबड़तोड़ हमले कर घायल कर दिया था। परिजन जिला अस्पताल फिर लखनऊ मेडिकल कालेज ले गए। 22 दिसंबर की रात हरीशचन्द्र की मौत हो गयी थी। पत्नी सुशीला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक महीने बाद पुलिस ने ...