हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सर्वसहमति से हरीश अधिकारी को भीमताल, एडवोकेट खीम सिंह बोरा को कालाढूंगी और योगेश सती को रामनगर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। यूकेडी से रविवार को बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। अशोक सिंह बोहरा जिला संगठन मंत्री, उत्तम सिंह बिष्ट और प्रमोद सती जिला महामंत्री, मोहन सिंह नेगी जिला उपाध्यक्ष, मनोज नेगी जिला प्रचार मत्री और हरीश कोटलिया जिला कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके चयन पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, मदन सिंह मेर, कैलाश भट्ट, मोहन कांडपाल, पूर्व संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, दीपक भारती, सुरेश जोशी, गोविंद सिंह, मोहन नेगी, दीपक, कपिल कश्यप, देवेंद्र सिंह धर्मसत्तू ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.